
Trading news open
बार बार पेशाब आना एक ऐसी चीज़ है जो हम अक्सर नज़रअंदाज़ करते है यह सोच कर कि यह तो एक मामूली बात है | ख़ास तौर पर बुज़ुर्ग लोग यह मानते है की बार बार पेशाब आना बढ़ती उम्र का एक स्वाभाविक परिणाम है | परन्तु यह सही नहीं है |
बार बार पेशाब आना एक ऐसी परेशानी है जिस पर वैसे तो हम ग़ौर नहीं करते हैं परन्तु यह हमारे रोज़मर्रा के जीवन को अस्त-व्यस्त करने की क्षमता रखता है |
“बार बार पेशाब आने के कारण न तो आप सुकून से बाहर जा सकते हैं और न तो रात को चैन की नींद ले पातें हैं | इसीलिए ज़रूरी है कि ऐसे समय में आप शर्मिंदगी से डरने की बजाय किसी अच्छे डॉक्टर से मदद लें |”
अगर आप बार बार पेशाब आने के साथ-साथ निम्नलिखित लक्षणों से भी जूझ रहें हैं तो अवश्य मेडिकल सहायता लें –
- पेशाब करते वक़्त जलन या दर्द महसूस होना
- पेट के निचले हिस्से और बगल में दर्द होना
- पूरी तरह से ब्लैडर खाली करने में नाकामयाब होना
- अचानक से पेशाब करने की तीव्र इच्छा होना
- पेशाब को बिलकुल न रोक पाना
बार बार पेशाब आना – क्या है इसके कारण ?
बार बार पेशाब आना किसी भी वजह से उप्तन्न हो सकता है | यह या तो ज़्यादा चाय, कॉफ़ी या शराब का सेवन जैसी मामूली वजह से या फिर किसी गंभीर स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से हो सकता है|
आइए बार बार पेशाब आने के हर कारण से रूबरू होते है |
No comments:
Post a Comment