loading...

Monday, 14 October 2019

उसकी कमी कभी पूरी नहीं होगी – True Sad Love Story in Hindi

श्रेया के जाने के 1 महीने बाद तक हिमांशु उदास था लेकिन वो कहते है ना कि वक़्त हर ज़ख्म भर देता है. हिमांशु ने अब खुश रहना सीख लिया था और वो अब काफी खुश रहता था. वो पूरी तरह बदल चूका था. वो अपनी जॉब पर जाता था, हंसी मज़ाक और वो सब कुछ करता था जो उसने आज तक नहीं किया था.
                            Related image
एक दिन हिमांशु ने अपने घर पार्टी पर बुलाया. ऑफिस के दोस्तों ने पूछा कि पार्टी किस लिए है तो उसने बताया कि काफी दिन हो गए थे पार्टी किये को, बस सिलिये पार्टी है. इस पार्टी में हिमांशु ने अपनी एक बचपन की दोस्त रुचिका को भी बुलाया था. रुचिका ने पुछा कि तुम ये पार्टी किस लिए दे रहे हो तो हिमांशु ने कहा कि ऑफिस के चक्कर में अपने दोस्तों के साथ वक़्त बिताने का मौका नहीं मिलता, बस इसीलिए सोचा कि एक छोटी सी पार्टी कर लेते है.
सब ने पार्टी में बहुत मज़े किये. ड्रिंक्स, खाना और म्यूजिक वाली इस पार्टी में सबको मज़ा आया. खाना खा कर जब सब लोग जा रहे थे तो हर एक ने हिमांशु को पार्टी के लिए थैंक्स किया.

आखिरी में रुचिका और हिमांशु रह गए. जाते वक़्त रुचिका ने हिमांशु को गले लगाया और कहा “हिमांशु…मैं खुश हूँ कि श्रेया के जाने के बाद अब तुम खुश रहना सीख गए हो, हमेशा ऐसे ही खुश रहा करो… Bye 
रुचिका के जाने के बाद हिमांशु ने दरवाज़ा बंद किया और और अपने पर्स में से श्रेया की तस्वीर निकाली और श्रेया को देखते हुए कहा “हैप्पी बर्थडे श्रेया, I Love You, तुम जहाँ भी रहो भगवान तुम्हे हमेशा खुश रखे”

शायद श्रेया भी इस दिन हिमांशु के साथ बिताये वो पल याद करती होगी जब हिमांशु श्रेया के बर्थडे पर उसे उसके पसंदीदा रेस्टोरेंट लेकर जाता था दोनों कैसे एक साथ पूरा दिन बिताते थे.

ये थी मेरे दोस्त हिमांशु की एक प्यारी सी True Love Story in Hindi. बहरहाल, हिमांशु आज भी श्रेया को प्यार करता है लेकिन उसे नहीं पता कि श्रेया कहाँ है और कैसी है. शायद ज़िन्दगी के किसी मोड़ पर दोनों एक दूसरे को मिले और सोचता हूँ कि तब दोनों कैसे रियेक्ट करेंगे.

अगर ये लव स्टोरी पढ़ कर आपको भी अपने प्यार की याद आ गयी तो हमें कमेंट में ज़रूर बताये और आप हमें अपनी लव कहानी भी भेज सकते है जो कि हम आपके नाम के साथ इस वेबसाइट पर पब्लिश करेंगे.

No comments:

Post a Comment

category

category

category